30.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड के इस मेडिकल कॉलेज में कोरोना की दस्तक, MBBS की छात्राएं मिली कोविड-19 संक्रमित

हल्द्वानी: हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना के एक बार फिर दस्तक दी हैं। यहां एमबीबीएस की पांच छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसके चलते तीन दिन तक सभी कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। फिलहाल हास्टल में भी आवाजाही बंद हैं। अचानक पांच छात्राओं के संक्रमित होने से कालेज से लेकर एसटीएच प्रबंधन में खलबली मच गई है।

बता दें कि राजकीय मेडिकल कालेज में दो अगस्त से कक्षाएं शुरू हो चुकी है। इस बीच एमबीबीएस प्रथम वर्ष की एक छात्रा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उसे बुखार था। मंगलवार को अन्य चार छात्राएं भी संक्रमित पाई गई हैं। प्राचार्य प्रोफेसर अरुण जोशी ने बताया कि एहतियात के तौर पर सभी पांच छात्राओं को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

हालांकि इन छात्राओं में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। तीन दिन तक सभी कक्षाएं बंद रहेंगी। छात्राओं के संपर्क में आने वाले अन्य विद्यार्थियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। कॉलेज परिसर के हास्टल में भी फिलहाल आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...