14.1 C
Dehradun
Wednesday, April 8, 2026


spot_img

ग्राफिक एरा से वर्ष 2022 बैच की छात्राओं को 48 लाख रुपये के ऑफर

देहरादून, 25 अगस्त। प्लेसमेंट के मामले में ऊंची छलांग लगाने वाले ग्राफिक एरा से वर्ष 2022 और 2023 में पासआउट होने वाली दो छात्राओं को 48.50 लाख रुपये सालाना के ऑफर मिल गये हैं।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की बीटेक कम्प्यूटर साईंट इंजीनियरिंग और कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की दो छात्राओं को सपना जैसा लगने वाले ये ऑफर मिले हैं। दुनिया की मशहूर कम्पनी एडोबी ने वंशिका कुच्छल और अदिति मित्तल को ये ऑफर दिये हैं। इनमें वंशिका बीटेक कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग की 2018-22 बैच की छात्रा है। अदिति मित्तल ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की बीटेक कम्प्यूटर इंजीनियरिंग के 2019-23 बैच की छात्रा है।
इन दोनों छात्राओं को एडोबी ने पहले एक लाख रूपये प्रतिमाह के स्टाइपेंड पर इंटर्नशिप के लिए चुना था। इंटर्नशिप के दौरान इनके शानदार कार्य और तकनीकों की उच्च स्तरीय जानकारी के कारण इंटर्नशिप के बाद कम्पनी ने इन दोनों को 48.50 लाख रुपये वार्षिक का प्री-प्लेसमेंट ऑफर दिया है। इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद वंशिका और अदिति इस शानदार पैकेज पर एडोबी ज्वाइन कर सकती है।
ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि दुनिया की सबसे नई टेक्नोलॉजी से लैब्स को जोड़ने और विश्व स्तरीय फैकल्टी के कारण ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राएं उद्योग जगत की आवश्यकताओं से जुड़ रहे हैं। यही वजह है कि लॉकडाउन के बुरे दौर में भी बेहतरीन पैकेज पर ग्राफिक एरा से प्लेसमेंट होते रहे हैं। अब अगले वर्षों में पासआउट होने वालों को भी ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

खनन मंत्रालय ने खनिज-नीलामी द्वितीय संशोधन नियम-2026 अधिसूचित किए

0
नई दिल्ली। खनन मंत्रालय ने खानों के संचालन में तेजी लाने और खनन क्षेत्र में व्यापार सुगमता बढ़ाने के लिए खनिज-नीलामी द्वितीय संशोधन नियम-2026...

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान तीन दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली...

0
नई दिल्ली।  बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान तीन दिन की भारत यात्रा पर आज शाम नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर...

निर्वाचन आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी चुनाव के लिए आईईवीपी-2026 कार्यक्रम शुरू किया

0
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने  नई दिल्ली में आगामी असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम-आईईवीपी-2026 का शुभारंभ किया।...

इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह में 3.24 लाख से अधिक उपाधिधारकों को प्रदान की...

0
देहरादून। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने मुख्यालय सहित देशभर के 51 क्षेत्रीय केंद्रों पर अपना 39वां दीक्षांत समारोह मनाया। दीक्षांत समारोह में मुख्य...

प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री ने तैयारियों को...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड आगमन एवं दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे)...