23.9 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

ज्योलीकोट में सड़क धंसने से नैनीताल- हल्द्वानी हाईवे बंद, आवाजाही पर रोक

हल्द्वानी: बारिश से पहाड़ों पर आफत हो जाती है। इस बार भी जगह-जगह भूस्खलन व सड़क धंसने की खबरें सामने आ रही हैं। नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर भी सड़क धंस गई है। जिस कारण आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है। मगर शनिवार सुबह अत्याधिक बारिश के कारण डॉन बॉस्को स्कूल के पास नैनीताल हल्द्वानी हाईवे पर सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस के मीडिया सेल द्वारा ये जानकारी दी गई है।

बहरहाल इस घटना के बाद वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। जनता से अपील की गई है कि सड़क के खुलने तक अपने वाहनों के साथ इस रास्ते पर ना आएं। साथ ही नहीं नैनीताल पुलिस का सहयोग करें। नैनीताल जिले में बारिश लगातार परेशानी खड़ी कर रही है। पिछले दिनों से लगातार हो रहे भूस्खलन से वीर भट्टी पुल बीच बीच में बंद हो रहा है। इसके अलावा भीमताल जाने वाला रानीबाग पुल से भारी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं है।

शुक्रवार को रानीपोखरी पुल भी टूटा है। वहीं चंपावत जिले में भी भूस्खलन के चलते हाइवे बंद है। इस बार की बारिश ने लोगों को काफी परेशान किया है। कुछ क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर के गिरने से जान माल का नुकसान भी हुआ है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...