27.2 C
Dehradun
Tuesday, September 15, 2026


spot_img

उत्तराखंड में पलायन के दर्द को बयां करती, टाइम मशीन 4 “यकुलाँस”

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 10 सालों में 5 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं. पूरे प्रदेश से 700 से ज्यादा गांव घोस्ट विलेज घोषित हो चुके हैं. पांडवास क्रीएशन की हाल में रिलीज हुई टाइम मशीन 4 शॉर्ट फ़िल्म भी इसी सच्चाई को बयां कर रही है. “घुघुटी बसुती” से टाइम मशीन 1 की शुरुआत के बाद “फुलारी” “शकुना दे” के सुपरहिट होने के 3 साल बाद टाइम मशीन 4 “यकुलाँस” रिलीज की गई है.

28 मिनट के इस वीडियो में कहानी है पहाड़ के एक बुजुर्ग (किशन सिंह कुंवर) जो अपने गांव में रहते है और वह अपनेआप में ज़िंदादिली के साथ खुश है. इसी बीच जब अपने बेटे और बहू को मिलने के लिए शहर आते है तो शहर के लोग और वहाँ की आबों हवा उन्हें रास नहीं आती. इस स्टोरी में और भी बहुत कुछ बारीकी से दिखाया गया है. इस शॉर्ट फ़िल्म के मुख्य पात्र किशन सिंह कुंवर का अभिनय दिल छू जाता है.

यह शॉर्ट फिल्म POV यानी कि “प्वाइंट ऑफ व्यू” स्टाइल में फिल्माई गई है. फिल्म के डायरेक्टर – प्रड्यूसर डोभाल ब्रदर्स है. फिल्म का निर्देशन कुणाल डोभाल ने किया है, जबकि कैमरा वर्क सलिल डोभाल ने शानदार तरीक़े से किया है. आर्ट डायरेक्टर के रूप में प्रेम मोहन डोभाल और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में ईशान डोभाल इस फिल्म में नजर आ रहे. इस फिल्म में गढ़वाल के सुप्रसिद्ध लेखक एवं कवि जगदंबा चमोला की कविता को दर्शाया गया है कुल मिलाकर 4 साल बाद पांडवा क्रिएशन की शानदार प्रस्तुति है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...