24.2 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026


spot_img

उत्तराखंड: अब कांग्रेस के ये विधायक हो सकते हैं भाजपा में शामिल…

देहरादून: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस के पुरोला से विधायक राजकुमार बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक राजकुमार कल दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता लेंगे।

इससे पहले राजकुमार 2007 से 2012 के समय में सहसपुर से बीजेपी के विधायक थे। वहीं 2012 में पुरोला से राजकुमार ने टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने राजकुमार को टिकट नही दिया, जिसके बाद राजकुमार कांग्रेस के टिकट पर 2017 विधानसभा चुनाव में पुरोला से जीतकर विधायक बने थे। वहीं सूत्रों से यह जानकारी मिल रही है कि वह एक बार फिर से अपने घर वापसी करने जा रहे हैं और कल दिल्ली में वह बीजेपी को शामिल होंगे।

पूर्व विधायक राजकुमार को बीजेपी में शामिल कराने की पिक्चर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का हाथ बताया जा रहा है, इससे पहले भी अनिल बलूनी ने धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार को बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी। साथ ही कुमाऊँ से भी एक विधायक की भाजपा में जाने की चर्चाएं जोरों पर है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित...

0
देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र के गौहरी माफी एवं रायवाला के बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का गुरुवार को आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक एवं विधायक...

सच्चा नेतृत्व शक्ति या पद से नहीं, नैतिक आचरण से मापा जाताः उपराष्ट्रपति सी.पी....

0
देहरादून/मसूरी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे चरण...

मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर...

0
-इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा...

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...

0
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...

उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...