21.2 C
Dehradun
Monday, June 1, 2026


spot_img

15 सितम्बर को नहीं होगी कैबिनेट, उपनल कर्मियों का बढ़ा इंतजार

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 15 सितंबर को मंत्रिमण्डल बैठक स्थगित हो गई है. सचिवालय में कैबिनेट की बैठक का 11:00 बजे आयोजन होना था. इस बार की कैबिनेट की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी क्योंकि सरकार इस बैठक में कई फैसले भी ले सकती थी. वही एक बार फिर उपनल कर्मियों को इंतज़ार करना पड़ेगा. बता दें कि उपनल कर्मियों की मांग के परीक्षण के लिए बनाई गई मंत्रिमंडल समिति की रिपोर्ट भी कैबिनेट के सामने रखी जानी थी.

आपको बता दें कि राज्य की ओर हाई कोर्ट के नवंबर 2018 के एक आदेश को सुप्रीम कोर्ट में एक एसएलपी दाखिल की गई है. जिसमें राज्य सरकार को उपनल कर्मियों को समान काम के लिए समान वेतन देने, चरणबद्ध तरीके से उपनल कर्मचारियों को राजकीय सेवाओं में समायोजित करने व उपनल कर्मियों के वेतन से जीएसटी व सर्विस टैक्स न काटे जाने के निर्देश दिए गए हैं. उपनल कर्मियों की मांग है कि इन सभी मांगो को पूरा करते हुए राज्य सरकार इस पर जल्द फ़ैसला ले. जिसके बाद राज्य सरकार ने हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में समिति बनाई थी.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल एन.एस. राजा सुब्रामणि ने कहा कि नवाचार से रक्षा क्षेत्र...

0
नई दिल्ली। नव-नियुक्त प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल एन.एस. राजा सुब्रामणि ने कहा है कि नवाचार के समावेश से सैन्य क्षमताओं के विकास में तेज़ी...

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जीता सिंगापुर ओपन बैडमिंटन खिताब, खेल मंत्री ने...

0
नई दिल्ली। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष डबल्‍स का खिताब जीत लिया है। फाइनल में इस जोडी...

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण, स्थानीय समस्याओं के समाधान...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सामाजिक कार्यो में असाधारण योगदान करने के लिए आज अनेक नागरिकों की सराहना की और उनके प्रेरणादायक कार्यों...

 133 अधिकारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्यधारा में शामिल

0
मसूरी। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी परेड ग्राउंड में भव्य दीक्षांत परेड, राष्ट्रीय व बल के ध्वज के समक्ष भारत के संविधान एवं...

चंपावत में उफनती नदी के बीच फंसे श्रद्धालु, देवदूत बनी एसडीआरएफ

0
चंपावत। ऐतिहासिक श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध जोड़ मेले के दौरान एसडीआरएफ की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।...