22.2 C
Dehradun
Thursday, November 12, 2026


spot_img

हरकी पैड़ी पर अब शराब पीकर आने वालों की नहीं खैर, एल्कोमीटर से शुरू हुई जांच

हरिद्वार: शराब का सेवन करने के बाद पर्यटकों द्वारा हरिद्वार में हुड़दंग के कई मामले सामने आए हैं। वही पुलिस-प्रशासन की ओर से सख्ती भी की जा रही है। एक तरफ जहाँ पुलिस की ओर से कई बार पर्यटकों को हरकी पैड़ी पर हुक्का पीते हुए भी पकड़ा गया है। तो दूसरी ओर, शराब का सेवन भी किया जाता है। श्रद्धालुओं पर नजर रखने के लिए हरिद्वार में हरकी पैड़ी पहुंचने वाले यात्रियों की रविवार से एल्कोमीटर से जांच शुरू कर दी गई है।

श्रीगंगा सभा की ओर से 20 सिक्योरिटी गार्ड को हरकी पैड़ी के तमाम एंट्री प्वाइंट पर तैनात कर दिया गया है। अब शराब पीकर आने वालों पर्यटकों को पुलिस के हवाले किया जाएगा। बता दे कि बीते दिनों श्री गंगा सभा ने निर्णय लिया था कि शराब पीकर आने वालों यात्रियों को हरकी पैड़ी पर एंट्री नहीं दी जाएगी। रविवार को इसको लागू कर दिया गया है। श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने इसकी शुरुआत कराई।

महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि पहले दिन कोई भी यात्री शराब के नशे में नहीं मिला। शराब पीकर आने वाले यात्री को पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...

झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार

0
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...