23.8 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

दिल्ली गैंगवार: ताबड़तोड़ फायरिंग में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की मौत, वकील बनकर आए दो हमलावर भी ढेर

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में दो गुटों में 40 राउंड फायरिंग हुई। कोर्ट नंबर 206 और 207 के सामने फायरिंग हुई। हमलावर वकील की ड्रेस में आए थे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस हमले में तीन बदमाश मारे गए। टिल्लू गैंग ने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर हमला किया। गोगी दिल्ली-एनसीआर का जाना-माना गैंगस्टर था। गोगी तिहाड़ जेल में बंद था। सुनवाई के लिए रोहिणी कोर्ट लाया गया था। हमले में गोगी मारा गया।

पुलिस ने जवाबी का दो बदमाशों को मार गिराया। राहुल और मौरिश नाम के बदमाश मारे गए। फायरिंग के वक्त कोर्ट में जज मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि इस फायरिंग में तीन लोग मारे गए। राहुल और दूसरा बदमाश मॉरीश गैंग्स्टर भी टिल्लू और नवीन बाली गैंग का बदमाश था जिसे स्पेशल सेल ने मार गिराया। मरिश पर भी कई हत्या के मुकदमे दर्ज है।

रोहिणी कोर्ट संयुक्त सचिव अरविंद वत्स ने टाइम्स नाउ को बताया कि पुलिस अधिकारी वहां थे। लेकिन कम संख्या में थे। बड़ा सवाल यह है कि हथियार कोर्ट तक कैसे पहुंचते हैं। हमने अधिक सुरक्षा के लिए कई बार अनुरोध किया है। सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं थी। गार्ड उतने कारगर नहीं है।

डीसीपी रोहिणी ने कहा कि पुलिस द्वारा सुनवाई के लिए दिल्ली के रोहिणी कोर्ट लाए जाने पर हमलावरों ने गैंगस्टर जितेंद्र मान ‘गोगी’ पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में दो हमलावर मारे गए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...