19 C
Dehradun
Friday, March 13, 2026


spot_img

उत्तराखंड STF ने IPL में सट्टा लगवाते चार बुकी पकड़े

देहरादून: आइपीएल में सट्टा लगवाने वाले बुकी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। पुलिस ने अब आइटी पार्क में दबिश देकर सट्टा लगवाने वाले चार बुकी गिरफ्तार किए हैं।

आरोपितों से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटाप, एक टैब, एक केलकुलेटर, दो सट्टे के रजिस्टर और एक लाख 29 हजार सट्टे की नकदी बरामद की गई। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को बेंगलुरु और चेन्नई टीम के बीच आइपीएल मैच चल रहा था। आनलाइन सट्टा खिलवाने वाले वाले चार व्यक्तियों को राजेश्वर नगर फेस वन आइटी पार्क से गिरफ्तार किया गया। जब एसटीएफ टीम ने चारों को गिरफ्तार किया गया तो वह अपने लेपटाप, आईपैड में डाउनलोड किए गए मैजिक ऐप और ताज 777 एप में लाइव मैच देख कर आनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे। ताज 777 की यूजर आईडी और पासवर्ड 5000 रुपये प्रति माह ख़रीदते थे।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान के नितिन कुमार निवासी गांधी कालोनी, लेन नंबर 11, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) वर्तमान निवासी राजेश्वर नगर फेस वन, थाना राजपुर, देहरादून, अंकित कुमार पाल निवासी मकान नंबर 56 गौशाला, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), उदित कुमार निवासी सिद्धार्थ विहार केनाल रोड, देहरादून और विनीत अरोड़ा निवासी 01/7 मोहनी रोड, डालनवाला, देहरादून के रूप में हुई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टैरिफ लगाने के लिए ट्रंप का नया दांव, धारा 301 का होगा इस्तेमाल

0
नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत और चीन सहित 16 देशों की व्यापारिक नीतियों और टैरिफ के खिलाफ धारा 301 के तहत नए सिरे से...

‘ओबीसी क्रीमीलेयर का दर्जा केवल माता-पिता के वेतन के आधार पर तय नहीं हो...

0
नई दिल्ली। ओबीसी क्रीमीलेयर का दर्जा तय किए जाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि...

LPG को लेकर दहशत फैलाने वालों पर प्रधानमंत्री मोदी सख्त, राज्य सरकारों को दिए...

0
नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कई तरह की चुनौतियों से...

पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, कहा- भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट लगातार गहराता जा रहा है। ईरान पर इस्राइल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद शुरू हुए वार-पलटवार का...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 44.64 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के तहत जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण के प्रयासों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों...