29.2 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

उत्तराखंड की शैलजा बनीं IAS ऑफिसर, UPSC में हासिल की 61वीं रैंक

नैनिताल: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। नैनीताल की रहने वाली शैलजा पांडे ने यूपीएससी में 61वीं रैंक हासिल की है।

शैलजा ने एनआईटी हमीरपुर से इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रानिक्स में इंजीनियरिंग किया। इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस में सलेक्शन होने के बाद वह अहमदाबाद में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने सेंटमेरी कान्वेंट स्कूल नैनीताल से 2011 में हाईस्कूल और 2013 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। दोनों ही परीक्षाओं में वह टॉपर रहीं है।

शैलजा का कहना है कि अगर आप किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हो तो आत्मविश्वास होना बेहद जरूरी है। यह आपकों फोक्स रखने में मदद करता है। एक रणनीति के साथ पढ़ाई होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन सभी चीज रूटीन के साथ होनी चाहिए, जिसका पालन सख्ती के साथ हो।

शैलजा के इस सपने को पूरा करने में उनके माता पिता ने भी पूरा सहयोग किया। साल 2019 में उन्होंने आईएएस की परीक्षा दी थी जिसमे उनकी रैंक 266 आई थी लेकिन शैलजा संतुष्ट नही हुई उन्होंने इस वर्ष एक बार फिर परीक्षा दी जिसमे उन्हे 61 रैंक मिली।

मूल रूप से मझेड़ा (प्रेमपुर) गरमपानी, नैनीताल निवासी शैलजा का परिवार वर्तमान में लोअर डांडा कंपाउंड जू रोड नैनीताल में रहता है। शैलजा पांडे के पिता दीप चंद्र पांडे ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता हैं तो वहीं मां डॉक्टर शोभा पांडे बीडी पांडेय अस्पताल नैनीताल में डॉक्टर है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...