23.5 C
Dehradun
Saturday, May 16, 2026


spot_img

उत्तराखंड: कलयुगी बाप बना हैवान, चार साल की बेटी से किया दुष्कर्म

ऋषिकेश: उत्तराखंड से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी को हवास का शिकार बनाया। जी हां ये दिल दहला देने वाली घटना ऋषिकेश से है। जहाँ एक कलयुगी बाप द्वारा अपनी ही चार साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

मासूम की मां अपनी बेटी को लेकर एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में पहुंची। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना मुनिकीरेती पुलिस को दी। अस्पताल में पहुंची थाना मुनिकीरेती पुलिस ने पीड़िता की मां से जानकारी ली। मासूम की मां ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने घर पर काम कर रही थी। उसकी चार वर्षीय मासूम भी एक कमरे में खेल रही थी। तभी उसका बाप घर पर आया और उसके साथ मारपीट शुरू करने लगा। काफी समझाने बुझाने के बाद वह कमरे से बाहर चला गया।

इस दौरान वह एक कमरे में चला गया, उसी कमरे में मासूम भी थी। इस दौरान आरोपी ने कमरे में मौजूद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मासूम के चिल्लाने पर उसकी दूसरी बहन जैसे ही कमरे में आई तो उसने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर मां भी कमरे में आ पहुंची।

मासूम को बदहवास देख मां चौक गई। आनन-फानन में वह अपनी बेटी को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंच गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस को पीड़िता की मां ने पूरे घटना क्रम की जानकरी दी। वहीं आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है। थाना मुनिकीरेती पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने नीट-यूजी-2026 परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी को पुणे...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने नीट-यूजी-2026 परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। कुलकर्णी...

मादक पदार्थों की तस्करी समाज और भावी पीढ़ियों के लिए खतरा : गृह मंत्री...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2047 तक नशामुक्त भारत का राष्ट्रीय...

ईंधन संरक्षण के समर्थन में आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने...

0
नई दिल्ली। आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण की अपील का समर्थन करते हुए...

प्रधानमंत्री मोदी अपने पाँच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुँचे

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुँचे। 15 से 17 मई तक चलने वाले इस...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR को लेकर की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

0
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग कि निर्देशों के कम में आगामी 29 मई से उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रकिया प्रारम्भ होगी। इसी क्रम...