20.5 C
Dehradun
Wednesday, May 6, 2026


spot_img

उत्तराखंड की डोनल बिष्ट रियलटी शो बिग बॉस 15 में मचाएगी धमाल, रह चुकी है जॉर्नलिस्ट

रियलिटी शो बिग बॉस के दीवानों के लिए खास खबर है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला ये विवादित रियलिटी टीवी शो 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार शो में उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री डोनल बिष्ट भी भी नजर आएंगी। जी हां डोनल बिग बॉस के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। हाल ही में इस शो की लॉन्चिंग पेंच रिसॉर्ट, नागपुर में हुई थी।

आपको बता दें कि डोनल बिष्ट मूलरूप से उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली हैं। डोनल इंडस्ट्री में नई नहीं हैं। हालांकि, टेलिविजन और वेब सीरीज़ की दुनिया से कनेक्शन से पहले डोनल जर्नलिस्ट रह चुकी हैं। डोनल टेलिविजन की दुनिया में कदम रखने से पहले एक न्यूज़ चैनल में बतौर जर्नलिस्ट काम कर रही थीं। डोनल ने डीडी नैशनल और चित्रहार (2015) को भी होस्ट किया है। छोटे पर्दे की बात करे तो डोनल सबसे पहले टीवी शो एयरलाइंस में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें “ट्वि्स्ट वाला लव” में लीड रोल मिला। जिसमें वो डॉक्टर शैली के रूप में दिखीं। साल 2015-17 के बीच “कलश- एक विश्वास” में डोनल ने साक्षी देओल की भूमिका निभाई। उन्हें चर्चा साल 2017-18 में आए शो “एक दीवाना था” और “लाल इश्क” से मिली।

डोनल अपने सोशल मीडिया की तस्वीरों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। डोनल अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर किया करती हैं, जिसे लेकर वह फैन्स के बीच हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। डोनल के इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 1 मिलियन फैन्स उन्हें फॉलो करते हैं। अब देखना यह है कि ‘बिग बॉस 15’ की वजह से उनकी इस फैन फॉलोइंग में कितना इजाफा होता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्बिया दौरे पर उत्तराखण्ड का प्रतिनिधिमंडल, नोवी साद प्रांत की विधानसभा का किया भ्रमण

0
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर विभिन्न राज्यों द्वारा लोकतांत्रिक देशों के निर्वाचन प्रक्रिया के शोध-अध्ययन हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बी.बी.आर.सी....

सचिवालय क्षेत्र में बनेगी 189 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग, 68 करोड़ की योजना पर...

0
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने की दिशा में राज्य सरकार ने ठोस पहल शुरू कर दी है। सचिव, आवास...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 4.42 करोड़ की धनराशि

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 4.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति...

यूआईडीएआई और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के बीच 5 वर्षीय सहयोग समझौता

0
नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय ने डिजिटल फोरेंसिक, साइबर सुरक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी अनुसंधान के क्षेत्र में पांच...

सरकार ने सर्वाेच्‍च न्‍यायालय में न्‍यायाधीशों की संख्‍या 33 से बढ़ाकर 37 की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद में सर्वाेच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।...