24.9 C
Dehradun
Monday, May 4, 2026


spot_img

त्रिशूल पर्वत: हिमस्खलन की चपेट में आए लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का पार्थिव शरीर पंहुचा उनके घर, मचा कोहराम

देहरादून: त्रिशूल चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके घर लाया. देहरादून के नत्थनपुर स्थित गंगोत्री विहार स्थित उनके आवास के बाहर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी हुई है. उनका परिवार मूल रूप से गांव जौरासी पट्टी दुगड्डा ब्लाक पौड़ी के रहने वाला है. रविवार पूरा परिवार देहरादून पहुंचा हुआ है. मां-पिता के साथ ही घर में मौजूद सभी लोग का रो रोकर बुरा हाल है.

आपको बता दें कि उत्तराखंड के चमोली में त्रिशूल पर्वत पर शुक्रवार को हुए हिमस्खलन की चपेट में आए 4 नेवी जवानों के शव मिल गए हैं. इन शवों को जोशीमठ आर्मी के हेलीपैड में पहुंचाया गया था. यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में शवों का पोस्टमार्टम किया गया. वहीं, अभी भी दो जवान लापता है, उनकी तलाश में रेस्क्यू चलाया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि 15 सितंबर को पर्वतारोही दल त्रिशूल पर्वत के लिए रवाना हुआ था. इस दल में नेवी के 20 जवान शामिल थे. लेकिन शुक्रवार को हिमस्खलन के चलते नेवी के 5 जवान और 1 शेरपा लापता हो गए. इसके बाद ग्राउंड रेस्क्यू टीम के साथ-साथ हेलिकॉप्टर्स, सेना, एयरफोर्स, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) तलाशी अभियान में जुट गए.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘पैडमैन’ अरुणाचलम मुरुगनाथम नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए नामित, बदल दी महिलाओं की...

0
कोयंबटूर: तमिलनाडु के सामाजिक उद्यमी अरुणाचलम मुरुगनाथम, जिन्हें 'पैडमैन' के नाम से जाना जाता है, को 2026 के नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित...

भारत आ रहे एक और एल.पी.जी. टैंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार किया

0
नई दिल्ली। भारत आ रहे मार्शल आइलैंड्स ध्वज के एल.पी.जी. टैंकर, एमटी सर्व शक्ति, ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर लिया। इसमें 46...

इंफाल एयरपोर्ट के पास हुआ बम विस्फोट, जातीय हिंसा की तीसरी बरसी पर घटी...

0
नई दिल्ली। मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में रविवार को बम विस्फोट हुआ है। यह धमाका राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच...

गैलेक्सी-आई ने स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से दुनिया का पहला ऑप्टोसार उपग्रह, मिशन...

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सी ने कैलिफोर्निया से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से विश्‍व के पहले ऑप्टोसार उपग्रह, मिशन दृष्टि, का प्रक्षेपण किया।...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम कालः मुख्यमंत्री धामी

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के सेलाकुई स्थित आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य मां भगवती...