24 C
Dehradun
Thursday, October 8, 2026


spot_img

पूर्व सीएम हरीश रावत को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है वजह

देहरादून : लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या और उनके साथ हुई क्रूरता का विरोध करते हुए सोमवार को हरीश रावत समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने देहरादून एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस की कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की हुई।

एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने लखीमपुर खीरी की घटना के दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हरीश रावत सहित कांग्रेस के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता भी देहरादून एसएसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मौके पर एसपी सिटी सरिता डोभाल सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही। लखीमपुर खीरी की घटना के बाद देहरादून में भी प्रदर्शन तेज हो गया है। कांग्रेस सड़क पर उतरी और सरकार का घंटाघर पर पुतला फूंका। किसानों में भी उबाल है।

हरीश रावत ने लखीमपुर खीरी की घटना के दोषियों के ख़िलाफ़ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कांग्रेस के सैकड़ों समर्थकों ने लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में अपनी गिरफ्तारी दी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...