27.2 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026


spot_img

बड़ी खबर: सीएम द्वारा शिक्षा विभाग के लिए की गई तीन महत्वपूर्ण घोषणाओं का जीओ जारी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते 27 अगस्त को शिक्षा विभाग में छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी समेत कुल तीन घोषणाओं का आज शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा बीते 27 अगस्त को शिक्षा विभाग संबंधित 3 महत्वपूर्ण घोषणा की गई थी, जिसके तहत डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति में लाभान्वित बच्चों की संख्या में वृद्धि करते हुए 11 बच्चों के स्थान पर कुल 100 बच्चों को इसे दिए जाने, डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति योजना के तहत दी जाने वाली छात्रवृत्ति ₹250 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह किए जाने और श्री देव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में वृद्धि करते हुए ₹150 प्रति माह के बजाय से ₹1000 प्रतिमाह किए जाने की घोषणा शामिल हैं।

मुख्यमंत्री धामी के सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के ध्येय वाक्य को सिद्ध करते हुए इन महत्वपूर्ण घोषणाओं के महज 35 दिन में इन घोषणाओं के शासनादेश जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि श्री देव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति योजना में प्रत्येक विकास खंड से 5 छात्र-छात्राओं का चयन कर राज्य भर से प्रतिवर्ष 475 छात्र-छात्राओं को इस छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...

0
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...

उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग के साथ बैठक...

उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान

0
देहरादून। खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का दायरा...