31.3 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

नैनीताल घूमने आए पांच कोरोना संक्रमित पर्यटक गायब, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

नैनिताल: कोरोना वायरस के मामले कम होने के बाद पर्यटक नैनीताल पहुंच रहे हैं लेकिन लापरवाही का आलम पुराना वाला ही नजर आ रहा है। सोमवार को पांच पर्यटकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात सामने आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनसे संपर्क कर रही है लेकिन उनका नंबर नहीं लग रहा है। ये पर्यटक अब अन्य लोगों को संक्रमित ना करें इसका डर विभाग को सता रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इन सैलानियों ने अपनी जांच दिल्ली में कराई थी। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि वह दो अक्टूबर को नैनीताल घूमने जा रहे हैं। सोमवार को इन पांचों लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य महकमे ने इन लोगों के फोन नंबर पर संपर्क किया, लेकिन किसी का भी फोन नहीं मिला।इनकी जानकारी नैनीताल के स्वास्थ्य अधिकारियों को दी गई। इसके बाद से उन्हें खोजा जा रहा है और इन पांचों ने पूरे जिले में खलबली मचा दी है।

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि संबंधित लोगों से संपर्क करने का प्रयास जारी है। दिल्ली में कोरोना संक्रमित निकले पांचों सैलानी बीते तीन दिनों में नैनीताल के साथ कई जगहों पर गए हो सकते हैं और वहां पर उनके संपर्क में कई लोग आए होंगे। ऐसे में उन्हें जल्द खोजना प्रशासन के लिए एक चुनौती है क्योंकि देरी होने पर अन्य लोगों की ट्रेसिंग में भी दिक्कत आ सकती है।

प्रशासन ने इसकी सूचना कोतवाली दे दी है। सोमवार शाम तक पांचों सैलानियों से संपर्क नहीं हो पाया था। ये भी बताया जा रहा है कि संक्रमित एक व्यक्ति ने जांच संबंधी दस्तावेजों में खुद को काठगोदाम निवासी और शेष अन्य चार लोगों ने खुद को नैनीताल निवासी लिखवाया है। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि इन पांचों लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...