24.5 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

तारीफ के साथ धामी को नया लक्ष्य सौंप गए मोदी

प्रियंक मोहन देहरादून: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को ऋषिकेश में एक सुखद संयोग देखने को मिला। आज ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न संवैधानिक पदों की जिम्मेदारी निभाते हुए 20 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया और इसी मौके पर उन्होंने उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नया लक्ष्य भी सौंपा। वो लक्ष्य है केंद्र सरकार के साथ मिलकर उत्तराखण्ड को बुलंदियों तक पहुंचाना। इस दौरान पीएम मोदी ने सीएम धामी की जमकर तारीफ भी की।

तीन महीने पहले की ही तो बात है, भाजपा हाईकमान ने युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनाकर उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। धामी भी पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन में जुट गए। अब तक के छोटे से कार्यकाल में उन्होंने जनहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लेकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। कम समय में ही धामी ने जता दिया है कि प्रबल इच्छाशक्ति और कार्यसंस्कृति के दम पर राजकाज में सुधार लाया जा सकता है। तमाम लोकप्रिय फैसलों से जनता का उन पर विश्वास बढ़ता जा रहा है।

धामी की ऐसी छवि बनी है कि वो कड़े फैसले लेने में हिचकते नहीं हैं और नई लीक बनाने की भी कोशिश करते हैं। संभवतया इसी वजह से प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें युवा, ऊर्जावान और उत्साही मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया। मोदी ने धामी को अपना ‘मित्र’ बताया। संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखण्ड की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि ‘उत्तराखण्ड में युवा और ऊर्जावान टीम है। अगले कुछ वर्षों में उत्तराखण्ड अपने गठन के 25 वर्ष में प्रवेश करेगा। उस समय तक उत्तराखण्ड को किस ऊंचाई पर पहुंचना है, यह तय का अभी सही समय है। केंद्र सरकार यहां की युवा टीम का पूरा सहयोग कर रही है और करती रहेगी’। साफ है कि पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से खासे प्रभावित हैं और उनसे भविष्य के लिए उनकी कुछ अपेक्षाएं भी हैं। मोदी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि उत्तराखण्ड के आगामी विधानसभा चुनाव में पूरा दारोमदार धामी के ऊपर ही रहेगा। भाजपा उन्हीं की कप्तानी में चुनाव लड़ेगी और धामी ही चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थाना सुविधाओं के विकास, प्रारम्भिक व माध्यमिक विद्यालयों की आपदा के कारण क्षतिग्रस्त...

चारधाम यात्राः 114 दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख पार

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में मानसून की बाधाओं और चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा...

फलोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इकोसिस्टम विकसित करना होगाः मुख्य सचिव

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सेब, कीवी, ड्रैगन फ्रूट आदि से उत्पादन सम्बन्धित योजनाओं को लेकर जिलाधिकारियों...

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...