23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

उत्तराखंड: हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

रुड़की: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। गोल भट्टा मोहल्ले में आपसी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने घर के पास ही एक दुकान के बाहर हिस्ट्रीशीटर को गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद हत्या से आक्रोशित परिजनों ने सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया। भीड़ ने वहां पर आए एक युवक को जमकर पीटा, जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह युवक को आक्रोशित भीड़ से बचाया।

रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गोल भट्टा मोहल्ले में घर के पास ही एक दुकान के बाहर हिस्ट्रीशीटर को तीन युवकों ने गोली मार दी। हत्या के बाद तीनों युवक खुद ही कोतवाली पहुंच गए और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। वहीं, हत्या से आक्रोशित परिजनों ने सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया। भीड़ ने वहां पर आए एक युवक को जमकर पीटा, जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह से युवक को बचाया।

पुलिस के मुताबिक मनीष उर्फ बाबू सिविल लाइन कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। मोहल्ले के ही दो युवकों से इसका विवाद चल रहा है। गुरुवार की रात करीब 9ः 30 बजे वह घर के पास ही एक दुकान के बाहर खड़ा हुआ था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले दोनों युवक वहां पर आए, जिनके साथ उनका मोहनपुरा निवासी साथी भी था। आरोप है कि इसी दौरान युवकांे ने मनीष उर्फ बाबू को गोली मार दी, गोली लगते ही मनीष उर्फ बाबू नीचे गिर पड़ा।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपित सीधे सिविल लाइन कोतवाली पहुंच गए और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने इन सभी को हिरासत में ले लिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पिुलिस भी मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया।

वहीं, मनीष उर्फ बाबू सफाई नायक हत्याकांड के मामले में जेल जा चुका है। 25 जनवरी 2016 को रुड़की नगर निगम के सफाई नायक बसंत की रामनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मनीष उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हरिद्वार एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मृतक मनीष उर्फ बाबू सिविल लाइन कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...