27.5 C
Dehradun
Sunday, April 19, 2026


spot_img

ये कैसी सजा: बच्चा कर रहा था शरारत, प्रिंसिपल ने छत से उल्टा लटका दिया

यूपी के मिर्जापुर जिले के एक विद्यालय में मासूम छात्र के साथ बेरहमी का मामला सामने आया है। अहरौरा के सद्भावना शिक्षण संस्थान में शरारत करने की सजा के तौर पर स्कूल संचालक ने एक बच्चे को छत से नीचे उल्टा लटका दिया। इतने में बच्चे की हालत खराब हो गई। इस मामले की जानकारी होने पर डीएम ने बीएसए को जांच के लिए मौके पर भेजा। इसके बाद बच्चे का शोषण करने के आरोप में संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार देर शाम उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इधर, विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अहरौरा के बूढ़ादेई मोहल्ले के अजीत सिंह यादव का पुत्र सोनू यादव अहरौरा के सद्भावना पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। बुधवार को दोपहर में विद्यालय के कुछ बच्चे फुलकी खाने परिसर के बाहर गए थे। आरोप है कि वहां सोनू ने बच्चों से धक्कामुक्की की। कुछ बच्चों ने इसकी शिकायत स्कूल संचालक मनोज विश्वकर्मा से की।

उन्होंने उसे समझाया, लेकिन बच्चा उनकी बात नहीं समझ सका। आरोप है कि इससे क्रोधित होकर स्कूल संचालक ने बच्चे को पकड़ कर विद्यालय भवन के बारजे से उल्टा लटका दिया। यह देख बच्चे काफी डर गए। सोनू के पिता का कहना है कि वह तो विद्यालय में थे नहीं।पता चलने पर उन्होंने विद्यालय के संचालक से आपत्ति दर्ज कराई। स्कूल संचालक की इस हरकत से लोगों में भी नाराजगी है। इस घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बीएसए गौतम प्रसाद को जांच के लिए मौके पर भेजा और तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

श्रीलंका में भारतीय समुदाय के लिए प्रवासी नागरिक योजना को छठी पीढ़ी तक बढ़ाया...

0
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल समुदाय के साथ संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से कई...

दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ली जाए म्युंग तीन दिन की भारत यात्रा पर दिल्ली...

0
नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ली जाए म्युंग तीन दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे। राष्‍ट्रपति ली की यह पहली भारत...

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 2,500 से अधिक कारीगरों को एआई से प्रशिक्षित किया...

0
नई दिल्ली। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अन्‍तर्गत 2,500 से अधिक लाभार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपकरणों के माध्‍यम...

53.5 लाख एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति; 39,000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लौटाए

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा कि घरेलू एल पी जी सिलेंडर की आपूर्ति बुकिंग की तुलना में सामान्‍य है। कल 53.50 लाख से...

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली

0
रुद्रप्रयाग। आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से विधिवत पूजा-अर्चना...