27.9 C
Dehradun
Thursday, July 30, 2026


spot_img

युवा सीएम धामी बदलेंगे उत्तराखंड: अमित शाह

देहरादून: शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याणा योजना का शुभारंभ किया। साथ ही अमित शाह ने उत्तराखंड की जनता से एक और मौका मांगते हुए जिताने की अपील की।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को सार्वजनिक मंच से मेरा सवाल है कि कांग्रेस ने अपने दस साल की सरकार में क्या किया, जनता को इसका हिसाब देना होगा। अमित शाह ने कहा कि केवल सड़कों पर उतरने से काम नहीं चलता। अमित शाह ने वार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ धरना प्रदर्शन किया। सिर्फ दिल्ली जाकर राहुल बाबा के साथ फोटो खिंचाने से विकास नहीं होता।

वहीं मंच से अमित शाह ने उत्तराखंड की जनता से एक और मौका बीजेपी सरकार को देने की अपील की। अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड के हर परिवार में खुशहाली आएगी। सीएम धामी की तारीफ करते हुए अमित शाह ने लोगों से युवा मुख्यमंत्री धामी को मौका देने की अपील की।

अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड का विकास भाजपा ने ही किया है। दिसंबर 2022 से पहले उत्तराखंड के हर घर नल से शुद्ध जल पहुंचेगा। कांग्रेस वाले 70 साल में क्या किया ये बताएं। अमित शाह ने कहा कि गरीब जनता के खाते नहीं खुला पाए। उत्तराखंड में कोई घर से ऐसा परिवार नहीं है जहां से जवान नहीं है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से...

मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स...

लोकसभा से पारित हुआ लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक 2026

0
नई दिल्ली।  लोकसभा ने लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस विधेयक से लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम, 2024 में...

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से  प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता...

राज्यपाल ने ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया।...