16 C
Dehradun
Wednesday, November 12, 2025

उत्तराखंड: दीपावली पर मिलावटखोरों से रहें सावधान, ऐसे करें असली और नकली में अंतर

देहरादून: त्योहारों के सीजन में रौनकों के साथ कुछ चिंताएं भी आती हैं। यह चिंताएं मिलावटी चीज़ों की हैं। खासकर दीपावली व भाईदूज त्योहार पर कई बार मिलावट वाली मिठाई या खाद्य पदार्थों के पकड़े जाने के मामले सामने आए हैं। कई दफा लोग इनका सेवन कर बीमार पड़े हैं। ऐसे में त्योहारों को देखते हुए लोगों को मिलावट का डर सताने लगता है।

कुछ लोग तो अब घरों पर ही मावा लाकर मिठाइयां बनाने लगे हैं। मगर मिलावटखोरों ने मावा को भी मिलावट से दूर नहीं रखा। मावा अगर नकली निकलता है तो त्योहार का मजा पूरा का पूरा खराब हो जाता है। गौरतलब है कि मावा खरीदते समय उसकी पहचान करना अति आवश्यक है।

बता दें कि एक किलो दूध से तकरीबन 200 ग्राम मावा ही निकलता है। अब चूंकि इससे व्यापारियों को उतना लाभ नहीं होता इसलिए मिलावटी मावा बनाया जाता है। मिलावट के लिए अक्सर शकरकंद, सिंघाड़े का आटा, आलू और मैदा का इस्तेमाल किया जाता है।स्टार्च, आयोडीन के साथ ही आलू मिलाया जाता है। आलू और आटा वजन के लिए मिलाया जाता है। इसे असली दिखाने के लिए केमिकल, मिल्क पाउडर में वनस्पति घी मिलाते हैं।

ऐसे करें पहचान

गौरतलब है कि अपनी सेहत सही रखने के लिए और त्योहारों का मजा किरकिरा ना करने के लिए आपको असली व नकली मावे की पहतान होनी जरूरी है। इसे आसानी से हथेली पर रख कर पहचाना जा सकता है। दरअसल हथेली पर रखने पर यदि मावा तेल छोड़ता है तो मिलावट नहीं है। इसके अलावा मावे को हल्के गुनगुने पानी में डालकर थोड़ा चने का आटा और चुटकी भर हल्दी मिला दें।

यदि रंग गुलाबी आता है तो समझिये इसमें मिलावट है। वरना यह असली है। खास ध्यान रखने योग्य बात यह है कि असली मावा मुलायम और नकली दरदरा होता है। जहां असली मावा स्वाद में कच्चे दूध जैसा होता है तो वहीं नकली मावा चखने में कसैला होता है। नकली मावा पानी में डालकर फेंटने पर दानेदार टुकड़ों में अलग हो जाता है। बता दें कि इसके सेवन से लिवर में परेशानी होती है। सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आप त्योहारों में नकली असली मावे की पहचान के लिए उक्त बातों का ध्यान जरूर रखें।

spot_img

Related Articles

spot_img
spot_img

Latest Articles

दिल्ली की हवा ‘गंभीर’: इस सीजन में पहली बार इस हद तक दूषित हुई...

0
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता इस साल पहली बार ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार,...

नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, अब तक छह माओवादियों के शव मिले, ऑटोमैटिक...

0
बीजापुर: बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुबह 10 बजे से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार...

मृतकों के परिवारों को दिल्ली सरकार देगी 10 लाख रुपये; कल भी लाल किला...

0
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। इस...

जनपद चमोली में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, आर्मी और जनपद पुलिस के जबर्दस्त तालमेल...

0
चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में जनपद चमोली पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...

गणेश गोदियाल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त

0
देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के...