31.6 C
Dehradun
Saturday, May 2, 2026


spot_img

उत्तराखंड: दीपावली पर मिलावटखोरों से रहें सावधान, ऐसे करें असली और नकली में अंतर

देहरादून: त्योहारों के सीजन में रौनकों के साथ कुछ चिंताएं भी आती हैं। यह चिंताएं मिलावटी चीज़ों की हैं। खासकर दीपावली व भाईदूज त्योहार पर कई बार मिलावट वाली मिठाई या खाद्य पदार्थों के पकड़े जाने के मामले सामने आए हैं। कई दफा लोग इनका सेवन कर बीमार पड़े हैं। ऐसे में त्योहारों को देखते हुए लोगों को मिलावट का डर सताने लगता है।

कुछ लोग तो अब घरों पर ही मावा लाकर मिठाइयां बनाने लगे हैं। मगर मिलावटखोरों ने मावा को भी मिलावट से दूर नहीं रखा। मावा अगर नकली निकलता है तो त्योहार का मजा पूरा का पूरा खराब हो जाता है। गौरतलब है कि मावा खरीदते समय उसकी पहचान करना अति आवश्यक है।

बता दें कि एक किलो दूध से तकरीबन 200 ग्राम मावा ही निकलता है। अब चूंकि इससे व्यापारियों को उतना लाभ नहीं होता इसलिए मिलावटी मावा बनाया जाता है। मिलावट के लिए अक्सर शकरकंद, सिंघाड़े का आटा, आलू और मैदा का इस्तेमाल किया जाता है।स्टार्च, आयोडीन के साथ ही आलू मिलाया जाता है। आलू और आटा वजन के लिए मिलाया जाता है। इसे असली दिखाने के लिए केमिकल, मिल्क पाउडर में वनस्पति घी मिलाते हैं।

ऐसे करें पहचान

गौरतलब है कि अपनी सेहत सही रखने के लिए और त्योहारों का मजा किरकिरा ना करने के लिए आपको असली व नकली मावे की पहतान होनी जरूरी है। इसे आसानी से हथेली पर रख कर पहचाना जा सकता है। दरअसल हथेली पर रखने पर यदि मावा तेल छोड़ता है तो मिलावट नहीं है। इसके अलावा मावे को हल्के गुनगुने पानी में डालकर थोड़ा चने का आटा और चुटकी भर हल्दी मिला दें।

यदि रंग गुलाबी आता है तो समझिये इसमें मिलावट है। वरना यह असली है। खास ध्यान रखने योग्य बात यह है कि असली मावा मुलायम और नकली दरदरा होता है। जहां असली मावा स्वाद में कच्चे दूध जैसा होता है तो वहीं नकली मावा चखने में कसैला होता है। नकली मावा पानी में डालकर फेंटने पर दानेदार टुकड़ों में अलग हो जाता है। बता दें कि इसके सेवन से लिवर में परेशानी होती है। सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आप त्योहारों में नकली असली मावे की पहचान के लिए उक्त बातों का ध्यान जरूर रखें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी करने के निर्देश

0
देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (पी.ई.आर.टी.) चार्ट तैयार किया...

भूमि फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई, आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के...

0
देहरादून। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की उच्चस्तरीय बैठक...

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान के दिए...

0
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग में आज पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और...

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें आगामी 15 जून 2026 से होंगी शुरू

0
नई दिल्ली। नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की। इससे...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयासः महाराज

0
देहरादून। आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और विश्व में युद्ध के हालात बने हुए...