30.9 C
Dehradun
Saturday, June 27, 2026


spot_img

पर्वतारोही शीतल को मिलेगा तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड ,13 नवंबर को राष्ट्रपति द्वारा होगी सम्मानित

पिथौरागढ़: ल विश्व की सबसे ऊंची पर्वतचोटी एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही शीतल राज का चयन तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021 के लिए हुआ है। उन्हें 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा यह अवार्ड प्रदान किया जायेगा ।

पिथौरागढ़ निवासी शीतल (25) को द माउंटेन गर्ल के नाम से जाना जाता है। वर्ष 2019 में शीतल ने माउंट एवरेस्ट फतह किया। यह सफलता हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की पर्वतारोही हैं। शीतल ने 7075 मीटर ऊंची सतोपंत, 7120 मीटर ऊंची त्रिशूल समेत कई चोटियां फतह कर ली हैं।

वही इसी साल 2021 में आठ सितंबर को क्लाइंबिंग बिर्योड द समिट्स के नौ सदस्य दल को मुख्यमंत्री ने नैनीताल से आदि कैलाश क्षेत्र के लिए रवाना किया था। इस दल का नेतृत्व शीतल ने किया था, महिलाओं के इस दल ने चिपेंद्र समेत कई चोटियों को फतह किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे...

0
नई दिल्ली।  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफ़े को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन दिन की सेशेल्‍स यात्रा पर विक्‍टोरिया पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर सेशेल्‍स के राष्‍ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी...

केदारनाथ हेली सेवाओं का संचालन बंद, अब 15 सितंबर के बाद शुरू होगी

0
देहरादून। उत्तराखंड में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन उससे पहले ही बाबा केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवाओं के संचालन को...

कुल्हाल गेट पर बैरिकेडिंग तोड़ने वाले निहंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
देहरादून। चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए निहंग सिखों के पहले जत्थे ने बैरिकेडिंग के बावजूद कुल्हाल बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में जबरन...

अवैध कब्जे को बिना कानूनी मंजूरी के नहीं हटा सकता रेलवे, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने...

0
नैनीताल। हाईकोर्ट ने एक मामले पर सुनवाई करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा कि, रेलवे कानून की उचित प्रक्रिया का अनुपालन किए बगैर...