23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

देहरादून: इस मांग को लेकर DAV कॉलेज के बाहर धरने पर बैठे छात्र

देहरादून: छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग पर डीएवी के तमाम छात्र संगठन अब आरपार की लड़ाई पर उतर आए हैं। बुधवार को भी छात्रों ने चुनाव की मांग पर कालेज बंद करा दिया। उन्होंने हंगामा करते हुए कालेज गेट पर धरना दिया और जाम लगा दिया।

सभी संगठनों से जुड़े छात्र सुबह ही कालेज पहुंचे। जहां 9 बजे ही उन्होंने कालेज बंद कराया। इसके बाद सभी छात्र बैनर पोस्टर लेकर कालेज गेट पर बैठ गए। गेट बंद कराने के बाद छात्रों ने वहां धरना शुरू कर दिया। सरकार के खिलाफ छात्रसंघ नहीं तो विस चुनाव भी नहीं के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि जब एक माह कालेज खुले हुए हो गए हैं। सारे चुनाव व आयोजन भी पूरी तरह से हो रहे हैं, उनमें लाखों की भीड़ भी जुट रही है।

एनएसयूआई नेता उदित थपलियाल ने कहा कि सरकार अपनी चुनावी रैलियां भी करवा रही है। शनिवार को ही गृह मंत्री की रैली में भीड़ जुटाई गई तो छात्रसंघ चुनाव से सरकार क्यों डर रही है। क्या उन्हें एबीवीपी की हार का डर है। छात्र नेता हनी सिसोदिया ने कहा कि सरकार अगर जल्द चुनाव घोषित नहीं करवाती या दो साल की आयु सीमा में छूट नहीं देती तो कालेज पूरी तरह से बंद कराए जाएंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...