24.9 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

CM धामी ने लांच किया उन्नति और अपणि सरकार पोर्टल, अब घर बैठे मिलेगी 75 सेवाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार में उन्नति और अपणि सरकार पोर्टल को लांच किया है । आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में अभी 75 सेवाओं को ही इससे जोड़ा जा रहा है। सरकारी योजनाओं की निगरानी के लिए इंफार्मेशन डेवलपमेंट एजेंसी (आइटीडीए) ने ये पोर्टल तैयार किया है। जिससे अब सरकारी योजनाओ पर मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव तक ऐसी योजनाओं पर हरपल नजर रख पाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को समर्पित यह पोर्टल सभी के लिए लाभकारी होंगे। इसमें नौ विभागों की 75 सेवाएं जैसे चरित्र, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। सभी प्रमाणपत्र डीजी लॉकर में रहेंगे।

सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि अभी तक ई-डिस्ट्रिक्ट से पांच विभागों की 32 सेवाएं ऑनलाइन थी। अब अपणी सरकार में घर बैठे 75 सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी। हर नागरिक को डैशबोर्ड मिलेगा। उनकी शिकायत कहां तक पहुंची और कितनी कार्रवाई हुई है इसका भी पता चल जाएगा। इसके तहत ऑनलाइन, कैशलेस, फेसलेस और पेपरलेस प्लेटफार्म की सौगात मिलेगी। रीयल टाइम स्टेटस ट्रैकिंग और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। प्रार्थना पत्र का समयबद्ध निपटारा होगा।

उन्नति पोर्टल में राज्य सरकार की सभी योजनाओं की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसमें निचले स्तर से लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव तक अपना अप्रूवल देंगे। जिससे फाइलें फटाफट आगे बढ़ेंगी।उन्नति पोर्टल से विभागों में आपस में समन्वय आसान होगा। केंद्र में जिन योजनाओं के प्रस्ताव भेजे गए हैं। उनकी भी पूरी जानकारी आसान होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...