24.9 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

उत्तराखंड में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 युवतियों समेत 4 गिरफ्तार

काशीपुर: काशीपुर में स्‍कॉर्ट सर्विस नाम से गूगल वेबसाइट पर सेक्स रैकेट चला रहे एक गिरोह का एसओजी ने भंडोफोड़ किया है। एसओजी ने मौके से दो युवतियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस गिरोह का सरगना फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जयनगर दिनेशपुर में कुछ लोगों द्वारा किराये का कमरा लेकर रुद्रपुर क्षेत्र में स्कोर्ट सर्विस के नाम से वेबसाइट बनाकर सेक्स रैकेट का धंधा किया जाता था।ये लोग अलग-अलग नम्बरों से अनैतिक कार्य कर लोगों से पेटीएम, फोन पे, गूगल पे आदि के जरिए पैसे लेते थे और युवतियों की मांग कर ब्रोकर के माध्यम से युवतियों को वाहनों से लाया और ले जाया जाता था।

इसकी सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग व एसओजी टीम ने संयुक्त रुप से जयनगर दिनेशपुर में स्थित एक मकान पर छापा मारा. टीम ने मकान में किराये पर रह रहे 3 युवक और 3 युवतियां मौजूद मिली जिनमें से 1 युवक मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा जो की इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि पुलिस ने मौके से 2 युवक और 3 युवतियों को गिरफ्तार किया है। इनमे से 1 युवती नाबालिग पायी गयीं।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चारों युवक-युवतियों ने बताया कि हम लोग स्कोर्ट सर्विस रुद्रपुर के नाम से अपनी वेबसाईट चलाते हैं जिसमें हमारे मोबाईल नम्बर नेट से कनेक्ट हैं। जिसमें प्रति ग्राहक के हिसाब से 50 प्रतिशत युवतियों को और 50 प्रतिशत हम लोग रखते हैं और ग्राहकों द्वारा युवतियों की मांग करने पर अपने ही वाहनों से युवतियों को 15-20 मिनट के अन्दर ग्राहक तक पहुंचा देने का काम करते हैं।

नाबालिग युवती को पैसों का लालच देकर अनैतिक कार्य कराये जाने पर पकड़े गये युवक-युवतियों के विरुद्ध थाना दिनेशपुर में धारा 370/372/373 आईपीसी व 3/4/5/6/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करा कर तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही कर नाबलिग युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...