23.4 C
Dehradun
Monday, August 24, 2026


spot_img

DGP अशोक कुमार का फरमान अपने गृह जिले में ड्यूटी नहीं कर सकेंगे CPU के जवान

देहरादून: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था की अधिकतम जिम्मेदारी सीपीयू के पास रहती है। नीली ड्रेस में बाईकों पर घूमती सीपीयू ही लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करती है। अब सीपीयू के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने एक बड़ा आदेश जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक अब सीपीयू के जवानों को उनके गृह जनपदों में ड्यूटी नहीं मिल सकेगी।

सीपीयू का गठन साल 2013 में किया गया था। तब पुलिस में सीपीयू का एक अलग से गठन करना, यातायात को सुचारू रूप से चलाने का एक प्रयास था। हो ना हो, सीपीयू की वजह से कई शहरों में लोगों ने नियमों को पालना तो शुरू की है। खासकर हेलमेट पहनने में लोग जरा बेहतर हो गए हैं। चालान भी लोगों के नियम मानने का एक बड़ा कारण कहा जाता है।

मगर सफलता के साथ साथ सीपीयू हमेशा विवादों में घिरी रही। कई बार सीपीयू के जवानों की आम लोगों से झड़प की खबरें सामने आई। ऐसे में अब उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सीपीयू कर्मियों की तैनाती को लेकर नए आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के अनुसार सीपीयू को अब उनके गृह जनपदों में तैनाती नहीं मिलेगी।

गौरतलब है कि जब 2013 में सीपीयू का गठन हुआ था। तब से ही होम डिस्ट्रिक्ट पोस्टिंग की व्यवस्था को लागू किया गया था। अब पुलिस मुख्यालय से जारी आदेशों के मुताबिक किसी सीपीयू के जवान या सिपाही को गृह जिलों में पोस्टिंग नहीं मिलेगी। अगर वर्तमान में कोई सिपाही पुरानी व्यवस्था के अनुसार अपने जिले में तैनात है तो उसको पोस्टिंग कहीं और की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार

0
नई दिल्ली।  ब्रिक्‍स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्‍स खेल संयुक्‍त घोषणा पत्र सर्वसम्‍मति...

नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल

0
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्‍ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्‍न हो गई। इसके माध्‍यम से 464 तीर्थ यात्रियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...

आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया

0
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...

गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे। दो दिवसीय यह...