15.6 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

उत्तराखंड: महिला सिपाही ने सहकर्मी पर लगाया दुष्‍कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

मसूरी: मसूरी से बड़ी खबर मिली है। मसूरी स्थित आईटीबीपी अकादमी में तैनात सिपाही ने अपने सहकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आइटीबीपी मसूरी में तैनात एक महिला सिपाही ने पुलिस में तहरीर दी है। उस तहरीर में उसने बताया कि मसूरी में 9 दिसंबर को सहकर्मी सिपाही ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया।

पीड़िता ने पहले अकादमी के अफसरों को इसकी सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई ना होने पर मामले की शिकायत मसूरी थाने में की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।आरोपित आइटीबीपी की काम्बैट विंग में तैनात है। पुलिस ने आरोपित मोहन सिंह दानू (29) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक, महिला सिपाही बॉक्सिंग खिलाड़ी भी है। वह अकादमी की केंद्रीय टीम से संबद्ध है। पीड़िता की शादी नहीं हुई है। जबकि, आरोपी सिपाही शादीशुदा है। उधर, मामले का पता लगते ही आरोपी सिपाही की पत्नी और बाकी लोग मसूरी पहुंच गए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...