41.1 C
Dehradun
Thursday, May 21, 2026


spot_img

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की पलटी कार, थलीसैंण से देहरादून लौट रहे थे

देहरादून: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत मंगलवार को हादसे का शिकार हुए हैं. बताया जा रहा है कि पौड़ी के थलीसैंण से देहरादून लौटते वक्त उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. स्वास्थ्य मंत्री के साथ उनका स्टाफ भी था. घटना में मंत्री को मामूली चोटें आईं हैं.

बता दें, मंगलवार दिन में स्वास्थ्य व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण में अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों और गर्भवती महिलाओं को 100 किमी दूर श्रीनगर, पौड़ी या सतपुली के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब यहां अल्ट्रासाउंड मशीन होने से लोगों को दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी.

इसके बाद डॉ. रावत ने राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में 4जी इंटरनेट सेवा व वेबसाइट का शुभारंभ किया. उन्होंने महाविद्यालय के विज्ञान भवन का शिलान्यास भी किया. भवन का निर्माण 428.45 लाख की लागत से किया जाएगा.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, हरित भारत से होकर गुजरता है विकसित भारत...

0
नई दिल्ली: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि विकसित भारत का मार्ग हरित भारत से होकर गुजरता है। उन्होंने...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली में खाद्य और कृषि संगठन ने ‘एग्रीकोला मेडल’ से...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली के रोम में स्थित खाद्य और कृषि संगठन (एफ.ए.ओ) के मुख्यालय में प्रतिष्ठित ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित...

सेबी ने म्यूचुअल फंड में तीसरे पक्ष द्वारा भुगतान की अनुमति देने का प्रस्ताव...

0
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कुछ परिस्थितियों में म्यूचुअल फंड में तीसरे पक्ष द्वारा भुगतान की अनुमति देने का प्रस्ताव...

कैमिस्ट्स की हड़ताल, मेडिकल स्टोर रहे बंद, ई-फार्मेसी पर प्रतिबंध की मांग

0
देहरादून। ई-फार्मेसी का विरोध देशभर में जारी है। इसी क्रम में 19 मई की रात 12 बजे से 20 मई की रात 12 बजे...

हेमकुंड साहिब यात्रा का ऋषिकेश से हुआ शुभारंभ

0
ऋषिकेश। हेमकुंड साहिब यात्रा का शुभारंभ ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला मार्ग स्थित गुरूद्वारा परिसर से हुआ। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के...