23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

उत्तराखंड में इस दिन से बढ़ेगी ठंड, बदलने वाला है मौसम का मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कई दिन से शुष्क बने मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के यहां पहुंचने के कारण गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। इससे प्रदेशभर में तापमान में गिरावट आने के कारण कड़ाके की ठंड पडऩे की आशंका है।

इन दिनों शुष्क मौसम के बीच प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। हालांकि, सुबह और शाम को ठिठुरन बढ़ रही है। पहाड़ों में पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मैदानों में हल्का कोहरा छाने लगा है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम का मिजाज बदलने की आशंका जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक राजस्थान और हरियाणा की ओर से चक्रवाती हवाओं के साथ ही अरब सागर से ताजा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार शाम तक हिमालयी क्षेत्रों में पहुंच सकता है। इससे अगले दो से तीन दिन उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...