33.4 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026


spot_img

उत्तराखंड: घायल बेटे को अस्पताल ले जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर सड़क हादसे में घायल पुत्र को देखने अग्रसेन अस्पताल आ रहे बाइक सवार पिता की दुर्घटना में मौत हो गई और छोटा भाई घायल हो गया, हादसे के बाद इस घटना को अंजाम देने वाला ट्रक चालक फरार हो गया।

बता दें कि बिलासपुर, रामपुर निवासी 55 वर्षीय इंद्रजीत सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह के पुत्र हरमन दीप सिंह सड़क हादसे मेें घायल हो गए थे। इस पर उसे किच्छा रोड स्थित अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार दोपहर इंद्रजीत सिंह अपने छोटे भाई परमजीत सिंह के साथ बाइक से अग्रसेन अस्पताल आ रहे थे। इसी बीच किच्छा रोड स्थित भदईपुरा में ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे इंद्रजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका भाई चोटिल हो गए। यह देख चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने इंद्रजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर मिलते ही परिजनों कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक कब्जे में लेकर फरार आरोपी की तलाश जारी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अश्विनी ने कहा- इस वर्ष के अंत तक भारत में पांच सेमीकंडक्टर...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...

प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने समय पर लिए गए फैसलों, प्रभावी कूटनीति और राष्ट्रीय...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्‍थान के पचपदरा में एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया...

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट सुविधा का...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...

देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहासः रेखा आर्या

0
देहरादून/लोहाघाट। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट में स्थापित देश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपने ऐतिहासिक सफर की शुरुआत कर दी है,...

उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज

0
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस काफ्रेंस कर प्रदेश में चल रहे...