29.5 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

भोजन माता मामले में सीएम धामी सख्त, दिये जांच के आदेश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीआइजी कुमाऊ डा नीलेश आनंद भरणे को निर्देश दिए हैं कि चंपावत जिले के राजकीय इंटर कालेज सूखीढांग में भोजन माता प्रकरण की जांच की जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में दुष्प्रचार करने वालों पर भी निगरानी रखी जाए।

दरअसल, चम्पावत जिले के सूखीढांग इंटर कालेज में एससी वर्ग यानी अनुसूचित जाति की भोजन माता की नियुक्ति की गई थी, जिसको लेकर हंगामा शुरू हो गया था। विद्यालय प्रबंध समिति और पीटीए से चयनित भोजन माता को हटाकार एससी वर्ग की भोजन माता की नियुक्‍त‍ि से विद्यालय प्रबंध समिति और अभिभावक आमने-सामने आ गए थे। शनिवार को सामान्य वर्ग के बच्चों ने एससी वर्ग की भोजन माता के हाथ से बना भोजन करने से इनकार भी कर दिया था, जिसके बाद सीईओ ने उप खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दे दिए थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...