31 C
Dehradun
Monday, July 14, 2025

आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के एक और लाल ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल, द्वारीखाल के अंतर्गत ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गए। उनके शहादत की सूचना मिलने के बाद से ही घर में कोहराम मचा हुआ है।

8वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान (28) के बलिदान की सूचना पिता बृजमोहन चौहान को गुरुवार को मिली। सूचना मिलते ही पिता व माता बेसुध होकर गिर पड़े। गुरूवार तड़के कश्मीर में राजौरी के मंडर सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान अनिल को गोली लग गई। अनिल के परिवार में उनके माता-पिता, बड़ा भाई व भाभी हैं।

शहीद अनिल के पिता भी फौज से सेवानिवृत्त हैं और बड़ा भाई सुनील चौहान भी सेना में तैनात है। बताया कि अनिल ने राइंका कीर्तिखाल से इंटरमीडिएट किया। 20 साल की आयु में वह सेना में भर्ती हो गया था।उन्‍होंने बताया कि बीते वर्ष वह राष्ट्रीय राइफल्स में तीन वर्ष की सेवाएं देने के बाद आठवीं गढ़वाल राइफल्स में वापस आया था।

spot_img

Related Articles

spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles

भारत की न्याय व्यवस्था सिर्फ देश की सीमाओं तक सीमित नहीं: जस्टिस सूर्यकांत

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि भारत की न्याय व्यवस्था सिर्फ देश की सीमाओं तक सीमित नहीं है। देश...

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की वापसी 15 जुलाई को

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी तय हो गई है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार...

7 जुलाई से लापता त्रिपुरा की छात्रा स्नेहा देबनाथ की लाश यमुना में मिली

0
दिल्ली। महरौली थाना क्षेत्र स्थित पर्यावरण कॉम्प्लेक्स से सात जुलाई को लापता हुई 24 वर्षीय युवती स्नेहा देबनाथ की लाश बरामद हुई है। त्रिपुरा...

बहरूपियों के चेहरे से नकाब हटाता ऑपेरशन कालनेमि

0
देहरादून। एसएसपी देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध दून पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। अभियान के तीसरे दिन अलग-अलग थाना...

आईआईएम काशीपुर में प्रबंधन के गुर सीखेंगे प्राचार्यः डॉ. धन सिंह रावत

0
देहरादून: सूबे के राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में प्रबंधन व नेतृत्व के गुर सिखाये जायेंगे। आईआईएम काशीपुर व...