30.2 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ में बर्फबारी ने तो मैदान में बारिश होने से ठिठुरन बढ़ गयी है। चारधाम सहित ऊंची चोटियां बर्फबारी से ढक गईं हैं। चकराता, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। बदरी-केदार, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम बर्फ से ढक गयी हैं।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 10 जनवरी तक अलर्ट जारी किया है । मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 7 जनवरी को पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। राज्य के कई जिलों में शीतलहर की पूरी संभावना है। ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार में कोहरा छाए रहने की संभावना है

मौसम विभाग ने 8 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग देहरादून, टिहरी पिथौरागढ़ बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि हरिद्वार देहरादून, पौड़ी नैनीताल ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है।

9 जनवरी को प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना जताई है। 10 जनवरी को कुछ जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...