30.2 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के एक और लाल ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल, द्वारीखाल के अंतर्गत ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गए। उनके शहादत की सूचना मिलने के बाद से ही घर में कोहराम मचा हुआ है।

8वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान (28) के बलिदान की सूचना पिता बृजमोहन चौहान को गुरुवार को मिली। सूचना मिलते ही पिता व माता बेसुध होकर गिर पड़े। गुरूवार तड़के कश्मीर में राजौरी के मंडर सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान अनिल को गोली लग गई। अनिल के परिवार में उनके माता-पिता, बड़ा भाई व भाभी हैं।

शहीद अनिल के पिता भी फौज से सेवानिवृत्त हैं और बड़ा भाई सुनील चौहान भी सेना में तैनात है। बताया कि अनिल ने राइंका कीर्तिखाल से इंटरमीडिएट किया। 20 साल की आयु में वह सेना में भर्ती हो गया था।उन्‍होंने बताया कि बीते वर्ष वह राष्ट्रीय राइफल्स में तीन वर्ष की सेवाएं देने के बाद आठवीं गढ़वाल राइफल्स में वापस आया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...