24.8 C
Dehradun
Monday, July 27, 2026


spot_img

WHO ने दी चेतावनी- कम्युनिटी ट्रांसमिशन वाली फुल फॉर्म में ओमीक्रोन…जान लीजिए हर एक बात

कोविड-19 का ओमीक्रोन वेरिएंट अब भारत में कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन स्‍टेज में पहुंच गया है। कई बड़े शहरों में यह वायरस का प्रमुख स्‍ट्रेन बन गया है। INSACOG ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि ओमीक्रोन का एक सब-वेरिएंट BA.2 देश में कई जगहों पर मिला है। भारत में ओमीक्रोन का पहला केस 2 दिसंबर को कन्‍फर्म हुआ था। महज 7 हफ्तों के भीतर कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन स्‍टेज आ गई है। ओमीक्रोन की इतनी तेज रफ्तार सिर्फ भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में देखने को मिली है। कुछ ही हफ्तों में इसने डेल्‍टा को पीछे छोड़ दिया। शुरुआत में डेल्‍टा वेरिएंट का ‘R0’ (एक व्‍यक्ति कितनों को संक्रमित कर सकता है, उसकी संख्‍या) 6 से 7 के बीच था। ओमीक्रोन ने कोरोना को गजब की रफ्तार से फैलने में मदद की।

अभी ओमीक्रोन का R0 कन्‍फर्म नहीं है मगर एक्‍सपर्ट्स एकमत हैं कि यह डेल्‍टा या उससे पहले के वेरिएंट्स से कहीं ज्‍यादा तेजी से फैलता है। डेल्‍टा वेरिएंट को अंटाकर्टिका छोड़ हर महाद्वीप तक पहुंचने में करीब 9 महीने लगे थे, ओमीक्रोन तो सातों महाद्वीप तक हफ्तों में पहुंच चुका है।

ओमीक्रोन वेरिएंट ने कोरोना महामारी की रफ्तार कई गुना बढ़ा दी। अब SARS-CoV-2 दुनिया में सबसे तेजी से फैलने वाले वायरसों में से एक हो गया है। वायरस की संक्रामकता तय करने के लिए वैज्ञानिक R0 का इस्‍तेमाल करते हैं। यह संख्‍या बताती है कि किसी वायरस से संक्रमित एक व्‍यक्ति कितनों को संक्रमण दे सकता है। कोविड के मूल स्‍ट्रेन से संक्रमित लोग (R0 ) तीन व्‍यक्तियों को संक्रमित कर सकते थे। डेल्‍टा वेरिएंट में एक व्‍यक्ति से सात लोगों को संक्रमण हो सकता है।

दुनिया में सबसे ज्‍यादा संक्रामक वायरस मीजल्‍स का है जिससे संक्रमित व्‍यक्ति 18 लोगों को बीमार कर सकता है। मीजल्‍स के संक्रमित होने के लिए व्‍यक्ति का मरीज के कमरे में होना भी जरूरी नहीं। इसके कण हवाओं में घंटों तक रह सकते हैं। साल 2019 में मीजल्‍स ने दुनियाभर में 90 लाख से ज्‍यादा को संक्रमित किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा...

पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...

0
नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...

‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...

0
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...