24.2 C
Dehradun
Thursday, July 2, 2026


spot_img

उत्तराखंड चुनाव के लिए BJP ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

उत्तराखंड चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 30 प्रचारकों के नाम शामिल हैं. पार्टी राज्य में चुनाव प्रचार को तेज करने के लिए बड़े नेताओं को मैदान में उतारने की तैयारी में है और उसकी नजर 31 जनवरी होने वाली चुनाव आयोग की बैठक में है. इस लिस्ट में पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी जगह दी है. जबकि सीएम योगी स्वयं यूपी के गोरखपुर से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

असल में चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक बीजेपी ने शुक्रवार को अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी और इस प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, प्रह्लाद जोशी, जनरल वीके सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही पार्टी ने स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत को भी शामिल किया है. त्रिवेन्द्र सिंह और तीरथ सिंह रावत राज्य के पूर्व सीएम रह चुके हैं. गौरतलब है कि राज्य में 14 फरवरी को वोट डाले जाने हैं और शुक्रवार को ही नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विकसित भारत जी राम जी अधिनियम देशभर में लागू; केंद्र सरकार ने योजना के...

0
नई दिल्ली। विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण-वी.बी जी राम जी गारंटी अधिनियम 2025 आज से पूरे देश में लागू हो गया है।...

सरकार ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की दो...

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत कुंज से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-एन.एच-148एई के लिए 6 लेन...

सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक बढ़ाया

0
नई दिल्ली। सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक के लिए बढा दिया है। मंत्रिमण्‍डल की नियुक्‍ति समिति ने...

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

0
देहरादून। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘‘पांचवें डॉक्टर ऑफ द ईयर’’ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए...

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से...