16 C
Dehradun
Sunday, April 5, 2026


spot_img

फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आएंगे अक्षय कुमार, यहां फिल्माए जाएंगे सीन्स

देहरादून: देवभूमि अब धीरे-धीरे बॉलीवुड की फिल्मों के लिए भी मुफीद बन रही है। बड़े-बड़े अभिनेता और अभिनेत्री उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती में अपनी फिल्म को शूट करने आ रहे हैं। कुमाऊं मंडल के नैनीताल से लेकर गढ़वाल मंडल के मसूरी तक, उत्तराखंड की आबोहवा मायानगरी से होते हुए पूरे विश्व में फैल रही है। इसी कड़ी में अब अक्षय कुमार भी अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून आ रहे हैं।

बता दें बॉलीवुड के बड़े स्टार माने जाने वाले अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचने वाले हैं। वह सोमवार को देहरादून पहुंचेंगे। एक फरवरी को मसूरी और इसके बाद देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में अक्षय कुमार को इस फिल्म के दृश्य फिल्माने हैं। बता दें कि फिल्म की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह फरवरी में देहरादून आएंगी।

उल्लेखनीय है कि साउथ फिल्म रत्सासन के रीमेक की शूटिंग देहरादून, मसूरी, धनोल्टी आदि क्षेत्रों में होनी है। यह शूटिंग करीब 15 दिनों तक चलेगी। निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे। बता दें पहले इस फिल्म की शूटिंग 30 जनवरी से शुरू होनी थी। लेकिन इसमें देरी हो गई।

बताया जा रहा है कि फिल्म में कई स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलेगा। इतना ही नहीं बल्कि स्थानीय स्कूलों के बच्चे भी फिल्म में एक्टिंग करते दिखेंगे। इंप्रेशंस ग्रुप के लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी ने जानकारी दी और बताया कि सोमवार को अक्षय कुमार देहरादून पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान कोरोना गाइडलाइन पर खास फोकस रखा जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा...

0
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा को एक परिवर्तनकारी उपकरण बताया है। मोतिहारी में...

सरकार देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए हर...

0
नई दिल्ली। पे‍ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के...

खाड़ी देशों के साथ सरकार के मज़बूत संबंध कठिन समय में वहां मौजूद भारतीयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की...

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान...

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...