27.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

कश्मीर में रात भर चली मुठभेड़ों में पांच आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ रात भर चली दो अलग-अलग मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. कश्मीर घाटी के पुलवामा और बडगाम जिलों में शनिवार रात को ये मुठभेड़ हुईं.एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के नाइरा इलाके में मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए जबकि एक आतंकवादी मध्य कश्मीर में बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ इलाके में मारा गया.

उन्होंने बताया कि पुलवामा में हुई मुठभेड़ में मारे गए चार आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के थे. मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारुद बरामद किया गया है.उन्होंने बताया कि चरार-ए-शरीफ में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा एक आतंकवादी मारा गया. मुठभेड़ स्थल से एक एके 56 राइफल समेत अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गयी है.

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद कमांडर जाहिद वानी समेत पांच आतंकवादियों का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘पाकिस्तान प्रायोजित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादी पिछले 12 घंटों में दो मुठभेड़ों में मारे गए। जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तान आतंकवादी मृतकों में शामिल है। हमारे लिए बड़ी कामयाबी है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...