27.7 C
Dehradun
Monday, July 27, 2026


spot_img

चुनावी शिकायतों का निस्तारण करने में पांच राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन

देहरादून: निर्वाचन आयोग की ओर से आनलाइन शिकायतों के निस्तारण के लिए ‘सी विजल एप्लीकेशन’ लांच किया गया था। अभी तक 100 मिनट में शिकायतों का निस्तारण करने में पांच राज्यों में उत्तराखंड पहले स्थान पर चल रहा है। इसके बाद दूसरे स्थान पर पंजाब, तीसरे पर उत्तर प्रदेश, चौथे पर गोवा व पांचवें स्थान पर मणिपुर है। उत्तराखंड में सबसे अधिक 17765 शिकायतें आई थीं, जिनमें 16732 का निस्तारण कर दिया गया।

आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव के दौरान आनलाइन शिकायतों के निस्तारण के लिए सी विजल एप शुरू किया गया था। इसमें किसी भी शिकायत का निस्तारण 100 मिनट के अंदर-अंदर करना होता है। यदि 100 मिनट के अंदर शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी से आयोग की ओर से जवाब-तलब किया जाता है। सी विजल एप पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए गूगल के प्ले स्टोर से सिटीजन एप डाउनलोड कर उसमें सी विजल आप्शन से शिकायत कर सकते हैं।

100 मिनट के अंदर निस्तारण हुई शिकायतों का विवरण

राज्य-शिकायतें-निस्तारण

गोवा, 263 ,104
मणिपुर, 152, 95
पंजाब, 4588, 4159
यूपी- 507, 281
उत्तराखंड, 17765, 16732

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा...

पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...

0
नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...

‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...

0
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...