25 C
Dehradun
Thursday, August 13, 2026


spot_img

राहुल गांधी आज उत्तराखंड दौरे पर, कांग्रेस के चुनाव अभियान को देंगे रफ़्तार

विधानसभा चुनावों की तारीख़ क़रीब आते ही कांग्रेस ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उधमसिंहनगर एवं हरिद्वार जनपद में चुनावी वर्चुल रैलियों को संबोधित करेंगे।
इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि राहुल गांधी आज जनपद उधमसिंहनगर के किच्छा मण्डी में किसान सम्मान रैली को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही जवाहर लाल नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों को प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुवल रैली के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी सायं 1645 बजे हरिद्वार में गंगा आरती में प्रतिभाग करेंगे।

गौर तलब है कि राहुल इस से पूर्व बीते दिसंबर भी देहरादून के परेड ग्राउंड में रैली कर चुके हैं। वहीं सत्ता धारी दल भाजपा के कई दिग्गज स्तर प्रचारक उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, जेपी नाड्डा समेत सभी बड़े चेहरे उत्तराखंड में लगातार दौरे कर रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार विद्यार्थियों के मुद्दे सहित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के मुद्दे सहित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार...

लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को संयुक्त संसदीय समिति को भेजा

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को विचार-विमर्श के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया। इस विधेयक का उद्देश्य...

संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा...

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई और ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र आतंकवाद-विरोधी दस्ते –एटीएस ने मुंबई और ग्रेटर नोएडा में एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करके 9 करोड़ रुपये से अधिक...

राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास, नवी मुंबई के...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेश की सरकारी संपत्तियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने...