16.2 C
Dehradun
Sunday, November 15, 2026


spot_img

उत्तराखंड में फिर करवट बदलेगा मौसम, इस दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में दिन में चटख धूप कड़ाके की ठंड से कुछ राहत दे रही है। लेकिन सुबह-शाम सर्दी का सितम बरकरार है। मैदानी इलाकों में कोहरा और पहाड़ों में पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। बता दें कि मौसम विभाग ने एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 9 और 10 फरवरी को अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं जबकि 2500 मीटर से ऊपर वाले पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान के मुताबिक आगामी 9 फरवरी को कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी के आसार हैं। 10 फरवरी को भी चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। साथ ही मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इस दिन के लिए यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...

झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार

0
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...