30.1 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026


spot_img

अच्छी खबर: बस से भी साढ़े चार घंटे में पूरा होगा दिल्ली-देहरादून का सफर

देहरादून: दिल्ली से देहरादून के बीच यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब रोजवेज की बसों में भी यात्री महज साढ़े चार घंटे में दिल्ली से देहरादून का सफर पूरा कर पाएंगे।

आपको बता दें कि अभी तक दिल्ली से देहरादून का सफर करने में कम से कम 6 घंटे का समय लगता था, लेकिन अब उत्तराखंड परिवहन निगम की नॉनस्टॉप बस आपको सिर्फ साढ़े 4 घंटे में पहुंचा देगी। जानकारी के अनुसार अब यात्री देहरादून से दिल्ली तक सुबह 5 बजे से रात 12 बजे के लिए रवाना होने वाली सभी 15 वॉल्वो बसों में नॉनस्टॉप सफर कर पाएंगे।

आपको बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम ने करीब 5 महीने पहले देहरादून से दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो बसों को नॉनस्टॉप चलाने का फैसला लिया था। इस दौरान बसों को किसी रेस्‍टोरेंट और ढाबे पर नहीं रोकने का नियम लागू किया गया था। रोडवेज प्रबंधन ने ट्रायल पर चलाई बसों की सफलता को देखते हुए यह फैसला लिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर...

0
टनकपुर/देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड से शिवधाम की पावन यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धा, संस्कृति और आतिथ्य का अद्भुत संगम उत्तराखंड से संचालित पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा...

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाया स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत  5 जुलाई को स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय...

केंद्रीय मंत्री अश्विनी ने कहा- इस वर्ष के अंत तक भारत में पांच सेमीकंडक्टर...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...

प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने समय पर लिए गए फैसलों, प्रभावी कूटनीति और राष्ट्रीय...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्‍थान के पचपदरा में एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया...

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट सुविधा का...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...