32.4 C
Dehradun
Friday, May 15, 2026


spot_img

पूर्व CM डॉ. निशंक को BJP अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाया दिल्ली, कई तरह की हो रही चर्चाएं

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री/केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्र द्वारा एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी जाने की खबर है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश के पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को तुरंत दिल्ली बुलाया है। चुनाव नतीजों से पहले डॉ. निशंक को दिल्ली बुलाए जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि उनसे पार्टी आलाकमान उत्तराखंड चुनाव की तमाम रिपोर्ट ले सकता है। निशंक को ऐसे वक्त में दिल्ली बुलाया गया है, जबकि बीजेपी में असंतोष और भितरघात को लेकर घमासान मचा है। चुनाव के बाद बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े कई प्रत्याशियों ने प्रदेश बीजेपी के बड़े पदाधिकारियों पर बीजेपी प्रत्याशियों को चुनाव हराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। डॉ. निशंक से इस बारे में रिपोर्ट मांगी जा सकती है।

इसके अलावा रमेश पोखरियाल निशंक को कोई बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की भी चर्चाएं हैं। रमेश पोखरियाल निशंक पहले भी केंद्र में मंत्री रह चुके हैं, हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते वह खुद ही कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं चाहते थे। अब जबकि डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक पूरी तरह स्वस्थ हैं, तो माना जा रहा है कि बीजेपी अपने सबसे महत्वपूर्ण नेता को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बुलावा आते हैं निशंक आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश

0
देहरादून। प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में उद्योग प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक...

राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता

0
-राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहंगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्र सरकार की...

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इथियोपिया के विदेश मंत्री गेदियन तिमोथियोस हेसेबोन से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में इथियोपिया के विदेश मंत्री गेदियन तिमोथियोस हेसेबोन से मुलाकात की।सोशल मीडिया पोस्ट में...

भारत और जर्मनी ने निवेश, व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज जर्मनी के वरिष्ठ नेताओं और नीति-निर्माताओं के साथ भारत-जर्मनी आर्थिक सहयोग को मजबूत...

भारत को अप्रैल 2028 तक कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में...

0
नई दिल्ली। भारत को अप्रैल 2028 तक कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड – सीसीडीबी के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और...