24.2 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026


spot_img

उत्तराखंड: यहां कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, घर छोड़ने को मजबूर हो रहे लोग

जोशीमठ: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश आफत बनी है। खबर जोशीमठ नगर से है जहां इन दिनों कई लोग अपने घरों को छोड़कर किराये के मकानों में रहने जाने लगे हैं। यही नहीं, कुछ लोगों के लिए सुरक्षित ठिकानों की व्यवस्था करने की बात खुद प्रशासन कर रहा है।

दरअसल, जोशीमठ नगर क्षेत्र में आशंका है कि यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बीते साल 18, 19 अक्टूबर को हुई भारी बारिश से खासी मुश्किलें पैदा हो रही हैं। मूसलाधार बारिश से जोशीमठ नगर क्षेत्र के तमाम बड़े बड़े भवनों में दरारें पड़ गई हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है और कई लोग अपने घर छोड़कर किराये पर रहने चले गए हैं।

जोशीमठ नगर के गांधी नगर वार्ड में लगभग 60 से अधिक परिवारों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। भूस्खलन इतना ज्यादा खतरनाक हो गया है कि गांव के कुछ परिवारों ने अपनी छतों को भूस्खलन की चपेट में आने से रोकने के लिए बल्लियों का सहारा लिया है। घरों को बचाने के लिए बल्लियां लगाई गई हैं। कई मकानों की दीवारों पर बड़ी और मोटी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं।

इस मामले को प्रशासन का कहना है कि वह भूस्खलन की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। यही नहीं, तहसील प्रशासन ऐसी किसी परिस्थिति के लिए अलर्ट मोड पर है। जोशीमठ नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी प्रदीप सिंह नेगी ने कहा कि जोशीमठ नगर क्षेत्र के सभी वार्डों का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई है। नेगी ने बताया कि जिन लोगों पर ज्यादा खतरा मंडरा रहा है, उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा। नेगी के मुताबिक सेमा, मारवाड़ी, रविग्राम, गांधीनगर, सुनील, सिंहधार, मनोहर बाग , नृसिंह मंदिर वार्ड में भूगर्भीय सर्वेक्षण किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सच्चा नेतृत्व शक्ति या पद से नहीं, नैतिक आचरण से मापा जाताः उपराष्ट्रपति सी.पी....

0
देहरादून/मसूरी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे चरण...

मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर...

0
-इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा...

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...

0
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...

उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...