23.4 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

CBSE Term 2 Date Sheet 2022: 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस दिन से होंगी शुरू

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की परीक्षाओं के लिए सीबीएसई टर्म-2 की डेट शीट 2021-22 जारी कर दी है। सीबीएसई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। सीबीएसई के टाइम-टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं इस बार एक ही शिफ्ट में आयोजित की जा रही है।

CBSE की अधिसूचना के अनुसार, छात्र विस्तृत डेट शीट यानी टाइम-टेबल को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई ने बताया है कि परीक्षा की डेटशीट को जेईई मेन परीक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। सीबीएसई की कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथियां जेईई मेन 2022 की तारीखों से नहीं टकराएं, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। ताकि विद्यार्थियों का नुकसान न हो।

ये है प्रमुख बातें…

कोरोना के कारण पढ़ाई के नुकसान को देखते हुए दो परीक्षा के बीच समय दिया गया है।
डेटशीट को बनाते समय जेईई मेन जैसी परीक्षाओं को ध्यान में रखा गया है।
इस बात का ध्यान रखा गया है कि छात्रों की दो परीक्षाएं एक साथ न हो।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को सुबह 10.30 से शुरू किया जाएगा।
परीक्षा भारत के अलावा 26 अन्य देशों में होगी।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

मास्क और सैनिटाइजर लेकर आएं।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
परीक्षा के प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
परीक्षा की समय-सीमा प्रवेश पत्र पर दिए गए समय के अनुसार ही होगी।
छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर नजर बना कर रखें।

12वीं की टर्म-2 परीक्षा

26 अप्रैल, 2022- आंत्रप्रेन्योरशिप और ब्यूटी और वेलनेस।
2 मई, 2022- हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर।
6 मई, 2022- समाजशास्त्र
7 मई, 2022- केमेस्ट्री
13 मई, 2022- अंग्रेजी इलेक्टिव, अंग्रेजी कोर।
17 मई, 2022- बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
18 मई, 2022- भूगोल
20 मई, 2022- भौतिकी (फिजीक्स)
23 मई, 2022- अकाउंटेंसी
24 मई, 2022- राजनीतिक विज्ञान
28 मई, 2022 – अर्थशास्त्र
30 मई, 2022 – बॉयोलॉजी
7 जून, 2022- मैथेमैटिक्स, अप्लाइड मैथेमैटिक्स
10 जून, 2022- इतिहास
15 जून, 2022 – मनोविज्ञान

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...