23.6 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

उत्तराखंड में सोमवार को होगी भाजपा विधानमंडल दल की बैठक

देहरादून: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे बीजेपी (BJP) के लिए चार राज्यों की बड़ी सफलता लेकर आए हैं लेकिन जीतकर भी पार्टी के लिए उत्तराखंड में सरकार का गठन फ़िलहाल नहीं हो सका है। दरअसल इसके लिए पार्टी केंद्र ने दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं जो दिल्ली और देहरादून के बीच समन्वय स्थापित कर नई सरकार के गठन की नींव रखेंगे. जानकारी के अनुसार सोमवार को विधानमंडल दल की बैठक होगी और होली के आस पास मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का भव्य कार्यक्रम होगा।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के चयन और सरकार के गठन को लेकर उत्तराखंड भाजपा के सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को नया नेता चुनने और विधायक दल की बैठक की निगरानी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा जाएगा.

गौरतलब है कि भाजपा ने सत्ता बरकरार रखते हुए उत्तराखंड में इतिहास रच दिया है क्योंकि पूर्व में कोई भी दल विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता बरकरार रखने में सफल नहीं रहा है. भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें जीती हैं और एक स्थाई सरकार के गठन की मजबूत नींव रखी है.

दरअसल, पार्टी में आंतरिक तौर पर इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या वरिष्ठ नेता पुष्कर सिंह धामी पर फिर से भरोसा करेंगे जिसके लिए यह जरूरी होगा कि कोई मौजूदा विधायक धामी के लिए अपनी सीट छोड़े और उपचुनाव कराने पर वह दोबारा चुनाव लड़ सकें. इसके अलावा बड़ी संभावनाएं यह हैं कि नव-निर्वाचित विधायकों में से किसी को नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...