27 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

उत्तराखंड में फूलदेई लोक पर्व की धूम, जानिए महत्व…

देहरादून: उत्तराखंड का सुप्रसिद्ध बाल लोक पर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया जा रहा है. यह पर्व उत्तराखंडी समाज के लिए विशेष महत्व रखता है. चैत संक्रांत यानि फूल संक्रांति से शुरू होकर इस पूरे महीने बच्चे घरों की दहलीज पर फूल डालते हैं. इसी को गढ़वाल में फूल संग्रांत और कुमाऊं में फूलदेई पर्व कहा जाता है.

चैत्र महीने की संक्रांति को जब उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों से बर्फ पिघलने लगती है. सर्दियों के मुश्किल दिन बीत जाने के बाद गर्मी का अहसास होने के साथ खुशहाली के दिन भी आने लगते हैं. उत्तराखंड के पहाड़ों में बुरांश के लाल फूलों की चादर ओढ़ने लगते हैं, तब पूरे इलाके की खुशहाली के लिए फूलदेई का त्यौहार मनाया जाता है. ये त्यौहार आमतौर पर किशोरी लड़कियों और छोटे बच्चों का पर्व है.

गांव के छोटे बच्चे सुबह जल्दी उठकर गांव के सभी लोगों के घरों के चौखट की पूजाकर गीत गाते हैं. बच्चे फूलदेई, छम्मा देई…जतुकै देला, उतुकै सही…दैणी द्वार भर भकार गीत गाकर परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं. बांस और रिगांल की टोकरी में फ्योली के फूल लाई/सरसों के फूल, बुरांश के फूल गांव में अन्य कोई भी फूल खिल रहे हो, लोगों जगने से पहले चौखट पर डाल आते हैं.

चैत्र मास से ही हिंदू नववर्ष का आगमन माना जाता है. चैत्र माह में फूल संग्रांत या फूलदेई के बाद उत्तराखंड में नवविवाहिता अपने मायके आने लगती हैं और जो विवाहिता मायके नहीं आ पाती. उसके ससुराल में भाई, पिता या अन्य सगे संबंधी बेटी के लिए पहाड़ी पकवान जैसे अरसा, उड़द की पकौड़ी, गुलगुले व स्वाला लेकर जाता है. जो उत्तराखंड में खुशहाली का संदेश है.

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

0
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त  रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...

जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें

0
देहरादून। आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी...

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

0
हरिद्वार/देहरादून। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड द्वारा रुड़की में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट...

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिलाः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार  उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और...