26.2 C
Dehradun
Tuesday, July 7, 2026


spot_img

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: ट्यूशन पढ़ने जा रहे भाई-बहन को डंपर मारी टक्कर, बच्ची की मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड में हादसों को सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लालकुआं के बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम कार रोड पर पुरानाखत्ता क्षेत्र को जाने वाली सड़क पर साइकिल से ट्यूशन जा रहे भाई-बहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, बालिका की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसका बड़ा भाई जख्मी हैं।

जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम निवासी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान देवेंद्र सिंह बिष्ट की 6 वर्षीय बेटी चाहत बिष्ट अपने बड़े भाई 11 वर्षीय दिव्यांशु के साथ साइकिल द्वारा ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, तभी काररोड क्षेत्र से आ रहे तेज गति के डंपर ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उक्त बालिका रिंकी एवं उसका भाई दिव्यांशु उसकी चपेट में आ गये।

जिन्हें आनन-फानन में क्षेत्रवासी तुरंत ही एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां उपचार के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया है। जबकि दिव्यांशु का उपचार चल रहा है वह अब ठीक है। उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गांव में बेतरतीब चल रहे डंपर एवं ट्रकों पर लगाम लगाई जाए। देवेंद्र सिंह बिष्ट वर्तमान में आईटीबीपी में अरुणाचल प्रदेश में सेवारत हैं, उनके ये ही दो बच्चे थे।

विदित रहे कि कुछ समय पूर्व देवेंद्र बिष्ट पिथौरागढ़ में तैनात थे, वही इनके यह दोनों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है, वर्तमान में ऑनलाइन पेपर होने के चलते यह दोनों बच्चे बिंदुखत्ता में अपने घर के पास ही ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे, तथा 1 माह पूर्व ही बच्चों को बिंदुखत्ता पहुंचाकर देवेंद्र अरुणाचल स्थित अपनी ड्यूटी को चले गए हैं। उनकी धर्मपत्नी अनीता बिष्ट लालकुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत है। उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकारा, कृष्ण मोहन...

0
नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।...

स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ को अपने बेड़े में शामिल करेगी भारतीय नौसेना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना शनिवार को विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट 17A के छठे स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ को अपने बेड़े में शामिल करेगी। रक्षा...

इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी, जकार्ता हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो ने किया स्वागत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे। जकार्ता हवाई अड्डे पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति...

सरकार निधि जुटाने के लिए 32 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी...

0
नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि भारत सरकार निधि जुटाने के लिए 10 जुलाई को 32 हजार करोड़ रुपये मूल्य की...

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य...

0
मुंबई/देहरादून। देश-विदेश में बसे उत्तराखंडवासियों से विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में निरंतर सहयोग का किया आह्वान। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई...