24.6 C
Dehradun
Friday, June 12, 2026


spot_img

Petrol-Diesel के बाद अब घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी

आम आदमी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल -डीजल के साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने ने मंगलवार को एक झटके में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा कर दिया।

50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में प्रति 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 949.50 रुपये हो गए हैं।कोलकाता में गैस सिलेंडर अब 976 रुपये के रेट पर मिलेगा और चेन्नई में 965.50 रुपये प्रति सिलेंडर के लिए देने होंगे. वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 987.50 रुपये प्रति सिलेंडर के दाम हो गए हैं।

बता दें कि आखिरी बार 6 अक्तूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई थी। उसके बाद यह पहली बार है जब सीधे 50 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि, बता दें कि बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के दाम बीच में बढ़ाए गए थे, लेकिन घरेलू सिलिंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत की अध्यक्षता में 13वां ब्रिक्स शहरीकरण फोरम नई दिल्ली में हुआ शुरू

0
नई दिल्ली:  भारत की अध्यक्षता में 13वां ब्रिक्स शहरीकरण फोरम का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय फोरम में ब्राजील, रूस,...

विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों का उद्देश्य विकास को बढ़ावा...

0
नई दिल्ली।  वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों का उद्देश्य विकास...

केंद्र सरकार, नागालैंड और असम के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

0
नई दिल्ली। असम-नागालैंड सीमा पर कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की खोज और उत्पादन के लिए केंद्र सरकार, असम तथा नागालैंड की सरकारों के...

अनिश्चितता और आर्थिक चुनौतियों के बीच भी भारत की विकास गाथा विश्व को प्रेरित...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत की विकास गाथा ऐसे समय में भी विश्व को प्रेरित करती है जब कई...

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की, 18...

0
देहरादून।  अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद देहरादून के निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर...